Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस हिरासत में मौत को छिपाने में जुटी रही पुलिस

पुलिस हिरासत में मौत को छिपाने में जुटी रही पुलिस

Thu, 22 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत को छिपाने में जुटी रही  पुलिस

विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस की हिरासत में अरविंद की मौत के मामले को पुलिस छिपाने में जुटी रही। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में शव की एंट्री तक नहीं कराई। पुलिस के अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थे। दोपहर तक कई बार संपर्क किया तो यही बोले कि अभी व्यस्त हैं।

कुछ ने फोन तक नहीं उठाए। शाम होते-होते जब पूरा मामला मैनेज होने लग तक पुलिस के अधिकारी कहने लगे ग्रामीणों की पिटाई से अरविंद घायल हो गया था।

थाना मक्खनपुर पुलिस अरविंद यादव को सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डाक्टर ने जब उसे देखा तो मृत घोषित कर दिया तो शव की एंट्री तक नहीं कराई। ट्रामा सेंटर में मौजूद डा. डौली गोस्वामी का कहना है कि पुलिस बिना एंट्री कराए ही चली गई। बाद में शव वाहन से उसे पोस्टमार्टम गृह भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत होने की सूचना परिजनों को देना तक उचित नहीं समझा। गांव पहुंचने पर परिजनों को इसकी कोई सूचना नहीं थी। मीडिया के माध्यम से जानकारी होने की बात खुद उसके भाई सोपाली ने स्वीकारी है। पुलिस की पिटाई से मौत होने की बात उसने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से तहरीर लेने के बजाय समझाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। पत्नी एवं भाई से अकेले में बात की गई। मृतक के परिजनों के साथ थाने में बंद कमरे में पंचायत होती रही। थाने पर यादव महासभा के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नरायन यादव भी पहुंच गए थे।


थाना के चमरौली में 20 नवंबर को अवनीश और अरविंद के बीच विवाद हुआ था। अरविंद ने अवनीश के चाकू मार दिया था। इसकी रिपोर्ट अवनीश के भाई रामरज ने अरविंद के खिलाफ जानलेवा हमले की दर्ज कराई थी। अवनीश का उपचार आगरा में चल रहा है।

जिला अस्पताल में पुलिस को सूचना लगी कि शव का पंचनामा भरवाने को ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जानकारी होते ही सीओ सिटी संजय वर्मा, सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचे।

पुलिस हिरासत में मृत अरविंद यादव के दो बेटियां एवं दो बेटे हैं। बड़ी बेटी नीतू यादव व करिश्मा की शादी कर दी। जबकि दो बेटा सचिन (14),टीटू (12) अपनी मां सुखदेवी के साथ अपनी रिश्तेदारी में थे। उसे नहीं पता था कि उसके पति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।


परिजनों ने फोन से जब जानकारी दी तो वह अवाक रह गई। छोटे भाई राजू की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। जबकि माता पिता भी नहीं है।अरविंद मेहनत मजदूरी करके ही परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed