{"_id":"5bdddb93bdec22699072c784","slug":"41541266323-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसाड़ी में हुए विस्फोट में घायल टेलर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसाड़ी में हुए विस्फोट में घायल टेलर की हालत गंभीर
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। दुकान में विस्फोट से ढही दीवार और आग की चपेट में आकर घायल टेलर युवक की हालत घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी गंभीर बताई जा रही है। मामले में देहात थाने के एसएसआई ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी स्थित टेलर की दुकान में शुक्रवार को विस्फोट हो गया था। मामले में की जांच के लिए शुक्रवार को पुलिस और आगरा, अलीगढ़ की टीमों ने जांच की। हालांकि धमाके के कारणों की सटीक जानकारी नहीं हो सकी।
हालांकि पुलिस पटाखा बनाने वाली बारूद से विस्फोट होने की आशंका जता रही है। इधर, घटना में घायल युवक रवेंद्र कुमार पुत्र साहब सिंह की हालत दूसरे दिन शनिवार को भी गंभीर बनी हुई है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि आगरा और अलीगढ़ से आई टीम घटना से सैंपल ले गई है। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके बाद धमाका होने के कारण को पूरी तरह साफ हो सकेगा।