{"_id":"5bccab95bdec2269717a1c72","slug":"41540139925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल कराकर लेंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल कराकर लेंगे दम
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला महामंत्री के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सांसद और विधायकों को ज्ञापन देने का कार्य किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के तहत अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के सांसद और विधायकों को इसी सप्ताह से ज्ञापन दिए जाएंगे। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि संघ के इस प्रयास से पुरानी पेंशन की लड़ाई को बल मिलेगा। जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब तेज हो चुकी है। यह तभी थमेगी जब पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने पुरानी पेंशन की लड़ाई को देश व्यापी बना दिया है। हम सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। बैठक के दौरान जिला संयोजक केपी सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्य प्रकाश, डॉ. कमलेश यादव, अवलेंद्र कुमार, हरगोविंद चौहान, डॉ. आलोक शाक्य, योगेश कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, मान सिंह राजपूत, अशोक कुमार, प्रमोद यादव, उरवेश यादव, सतीश समर्थ, गौरव पांडेय, कौशल गुप्ता, दलवीर कठेरिया, डॉ. मनोज यादव आदि मौजूद रहे।