फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सांसद बोले, भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल

सांसद बोले, भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल

Mon, 15 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांसद बोले, भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल
करहल (मैनपुरी)। सांसद ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर नाकाम रही हैं। भाजपा ने देश की जनता को केवल कोरे वायदे करके भरमाया है। इस बार लोग भाजपा और उसके नेताओं के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


सपा ब्लाक अध्यक्ष अजब सिंह यादव के आवास पर सांसद तेज प्रताप सिंह यादव पत्रकारों से कहा वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा का फिर से जीत का सपना पूरा नहीं होगा। केंद्र में विपक्ष की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने कहा योगी सरकार के दौरान राज्य में विकास गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। जो विकास योजनाएं पिछले सपा शासन में शुरू की गई थीं, उन्हें भाजपा ने बंद कर दिया है, या फिर उनके नाम बदलकर अपने कर लिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, राजीव यादव, दुश्यंत यादव, हर्षवर्धन यादव, यशप्रताप, रतिभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद तेजप्रताप यादव ने सोमवार को एसपी अजय शंकर राय से मुलाकात की। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिले में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए एसपी से अंकुश लगाने की मांग की। सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed