फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेल मंत्री ने महिला सशक्तीकरण मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खेल मंत्री ने महिला सशक्तीकरण मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खेल मंत्री ने महिला सशक्तीकरण मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कार्यक्रम को संबोधित करते खेल मंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राजमाता विजय राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित महिला सशक्तिकरण मैराथन (महिला सशक्तिकरण यात्रा) रविवार को शहर से रवाना हुई। विभिन्न प्रदेशों की महिलाओं के बीच उल्लास और जोश के बीच उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने मैराथन को आगे के लिए हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। सरकार की ओर से खेल की कई योजनाएं लागू की गई हैं। खेल की दुनिया में अब खिलाड़ियों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया गेम्स में उत्तर प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख, चार रजत पदक विजेताओं को 30 लाख और सात कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए। इन दोनों इवेंट्स में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाएं चलाई हैं। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। आरएसओ राजेश कुमार सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी एसएस चौहान, राम मिलन, रविंद्र सिंह, एडीएम सिटी केपी सिंह, संजय गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed