{"_id":"5bc2254fbdec2269bc7fdcf1","slug":"41539450191-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीसी किट से डेंगू पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीसी किट से डेंगू पर कसेगा शिकंजा
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डेंगू के मरीजों के बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मिली एसीसी किट अब ब्लॉक स्तर पर मुहैया कराई जा रही है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। लगातार डेंगू के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसीसी की किटें मंगा ली हैं। इन किट में डेंगू को पूरी तरह से खत्म करने का कोर्स है। मरीज पर असर भी बहुत जल्दी दिखने लगता है। यह दवा जिला अस्पताल में भी मुहैया करा दी गई है और सभी ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पहुंचाई जा रही है।
फिर मिले तीन डेंगू के मरीज
जिला अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही। अस्पताल ओपीडी के चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित 200 मरीजों की 1100 जांच कराई। इनमें पांच के डेंगू के टेस्ट भी शामिल हैं। पांच में से रुचि गुप्ता पत्नी अवनीश कुमार निवासी शिवगंज, ओमवीर सिंह पुत्र अग्रसेन निवासी मरथरा और शैलेंद्र कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मनीपुर को डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे है।