फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 हजार घरों तक आज पहुंचेगा गंगाजल

30 हजार घरों तक आज पहुंचेगा गंगाजल

Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
30 हजार घरों तक आज पहुंचेगा  गंगाजल
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की जनता सालों से जिस गंगाजल का इंतजार कर रहे थी आज उसका इंतजार खत्म हो जाएगा। शहर के करीब 25 से 30 हजार घरों तक गुरुवार को जेड़ाझाल का गंगाजल पहुंचेगा। इससे करीब दो लाख की आबादी को पानी मिलने लगेगा। इसके लिए जलनिगम ने तैयारी कर ली है। 120 एमएलडी पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पुराने सात सीडब्लूआर से लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 16 मार्च 2013 को जसराना के नवीन नहर परियोजना की आधारशिला रखी थी। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दो बार प्लांट का निरीक्षण किया। सदर विधायक मनीष असीजा लगातार प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


जलनिगम अफसरों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध पानी के मानक भी प्राप्त कर लिए हैं। इसमें क्लेरीफ्लोकुलेटर से निकलने वाले जल की गंदीलापन (टर्बिडिटी) की मात्रा पांच व छह के बीच मिली है। फिल्टर बेड की गंदीलापन (टर्बिडिटी) लगभग 0.5 से 0.8 के मध्य प्राप्त होने के बाद एक सितंबर से लगातार 35 किलो मीटर क्लीयर वाटर फीडरमैन की टेस्टिंग एवं सफाई का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी लाइन को अलग-अलग भाग में विभाजित कर लीकेज चेक की। मानक अनुसार उपलब्ध होने पर गुरुवार से शहर में स्थापित सात पुराने भूमिगत जलाशयों में शहर के करीब 25 से 30 हजार घरों तक गंगाजल पहुंचेगा, जिससे शहर की करीब दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed