फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राधाष्टमी: धवल रोशनी में राधारानी के दर्शनों को उमड़े भक्त

राधाष्टमी: धवल रोशनी में राधारानी के दर्शनों को उमड़े भक्त

Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
राधाष्टमी: धवल रोशनी में राधारानी के दर्शनों को उमड़े भक्त
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के प्रमुख मंदिरों में सोमवार को राधाष्टमी महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक रंगी-बिरंगी झालरों, फूलों से सजाया गया। सुबह श्रंगार आरती हुई। शाम छह से रात 10 बजे तक मंदिरों में दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शहर के प्राचीन मंदिर श्री बिहारी जी महाराज में दिल्ली के कलाकारों ने विद्युत की आकर्षक झालरों व फूलों की सजावट से आकर्षक झांकी तैयार की। विशेष परिधानों में राधारानी एवं बिहारी जी की दिव्य झांकी श्वेत रोशनी में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह 8.30 बजे श्रंगार आरती की गई। शाम छह बजे से महाआरती एवं भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन


राधारानी व बिहारी जी के दर्शनों के लिए रात 10 बजे तक भक्तों की कतार लगी रही। पूरा मंदिर राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके पर महंत पं. मुन्नालाल शास्त्री, अध्यक्ष छक्कूलाल पहलवान, राजबहादुर उपाध्याय, रामऔतार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाराम चौक स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव पर मंदिर के पं. विजय उपाध्याय ने श्री राधारानी का वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ अभिषेक व श्रंगार किया गया। शाम चार बजे से मंदिर में महिलाओं ने भजन संध्या की। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। भजन संध्या में रेखा अग्रवाल, रेखा शर्मा, ऋचा उपाध्याय, प्राची पालीवाल, बीना पालीवाल ने नृत्य किया।

शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। दूध वाली गली स्थित दाऊजी मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव पर लाडली जी का पं. राधेश्याम शर्मा, पं. शुभम मिश्रा ने दुग्धाभिषेक किया। मोहल्ला दुली के राधामोहन मंदिर में आकर्षक भव्य फूल बंगला सजाया गया।

हुंडावाला मोहल्ला में सजे गणेश पंडाल में राधाष्टमी पर मथुरा का गोवर्धन पर्वत, राधारानी का नौका विहार, बहता झरना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर दिनेश उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, पिंटू सैनी, गौरव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अशोक उपाध्याय, राजीव मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed