फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्केटिंग की खबर: आगरा से बरेली के लिए

स्केटिंग की खबर: आगरा से बरेली के लिए

Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्केटिंग की खबर: आगरा से बरेली के लिए
यूपी स्केटिंग चैंपियनशिप: लखनऊ, गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

बरेली के शिवम, शाहरुख और जितेंद्र ने भी दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में 64वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय स्केटिंग चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में 80 अंकों के साथ लखनऊ ओवर ऑल चैंपियन रहा। 47 अंकों के साथ अलीगढ़ उपविजेता और 37 अंकों के साथ आगरा तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन 79 अंकों के साथ गोरखपुर की टीम रही। लखनऊ उपविजेता रहा। आगरा को इसमें भी तीसरा स्थान मिला। तीसरे दिन आयोजित रोड रेस में लखनऊ का दबदबा रहा। चैंपियनशिप के आखिरी दिन राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।

क्वेड रेस में अंडर-11 में बालिका वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी को पहला और अक्षिता सिंह को दूसरा स्थान मिला। आगरा की उन्नति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 में अलीगढ़ की श्रुति भारद्वाज पहले, लखनऊ की आरुषि पांडे दूसरे और अनन्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में कानपुर की गुनगुन जायसवाल पहले, आगरा की रिया जैन दूसरे और मुरादाबाद की निशा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 में वाराणसी की अंजलि गुप्ता को पहला, जसकीरत सिंह को दूसरा और अलीगढ़ की प्रेक्षा को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में लखनऊ के अरिहंत पहले, अलीगढ़ के चंदन सिंह दूसरे और बरेली के शिवम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 में गोरखपुर के वैभव सिंह को पहला, बरेली के शाहरुख खान को दूसरा और मुरादाबाद के आर्यन कुमार को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 में गोरखपुर के अमन चौधरी को पहला, बरेली के जितेंद्र कुमार को दूसरा और लखनऊ के प्रायुश तिवारी को तीसरा स्थान मिला। अंडर-19 में गोरखपुर के शुभम गुप्ता पहले और सिद्धार्थ पांडे दूसरे स्थान पर रहे। अलीगढ़ के हिमांशु कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed