फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आ गया जन्माष्टमी का त्योहार सजने लगा कान्हा का द्वार

आ गया जन्माष्टमी का त्योहार सजने लगा कान्हा का द्वार

Thu, 30 Aug 2018 08:21 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
आ गया जन्माष्टमी का त्योहार सजने लगा कान्हा का  द्वार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हो रही सजावट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। जन्माष्टमी में अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं, भक्तों के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वार जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ जगह-जगह तिरपाल लगाकर उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। जन्मस्थान की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनवाए जा रहे हैं। पांच स्थानों पर जूता व सामान घर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सुलभ शौचालयों को नि:शुल्क कर दिया गया है। जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई है। श्रद्धालु धक्का-मुक्की न करें इसके लिए प्रवेश द्वार पर बैरीकेडिंग का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोतरा कुंड के समीप सड़क की हालात खराब

पर्व नजदीक है लेकिन मंदिर के आसपास बने गड्ढे अभी भी परेशानी का सबब बने हैं। पोतराकुंड के समीप जलभराव होने से वहां कीचड़ की स्थिति बन गई है। यहां कार्य कछुआ गति से चल रहा है। निश्चित ही इस कारण भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed