फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डुबकी

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डुबकी

Sun, 26 Aug 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई श्रद्धा की डुबकी
दशाश्वमेध घाट पर चन्द्र ग्रहण लगने के पूर्व स्नान करते श्रद्वालु - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सोरों।
विज्ञापन

श्रावण मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर गंगा में स्नान किया। गंगा घाटों पर बनें मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीं निर्धनों व साधू संतों को दान दक्षिणा दी।

कछला गंगा घाट, लहरा गंगा घाट, कादरगंज घाट सहित सोरों में हरि की पैड़ी में पर एक दिन पूर्व ही पहुंचना शुरू हो गए। उन्होंने भोर होते ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे लगाते नर आए। गंगा में बड़े जल स्तर के चलते निशान लगाए गए, जिससे श्रद्धालु खतरे के निशान से आगे न निकल जाएं। वहीं हरि की पैड़ी में भी लोगों ने गंगा स्नान किया। वहीं घाटों पर बने मंदिरों में गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया। श्रद्धालुओं ने हरि की पैड़ी की परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में साधुुु संतों को अन्न व वस्त्र दान किए वराह घाट पहुुंचकर श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्म शांति को पूजन अनुष्ठान कराया। श्रद्धालुओं ने आदि वराह, श्याम वराह, रघुुनाथ, सिद्ध विनायक, बालाजी दरबार, सिद्ध हनुुमान, सोमेश्वर, द्वारिकाधीश, पंच महाशक्ति, बटुुकनाथ, 84 घंटे वाली माता, मानस मंदिर आदि मंदिरों मेें दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। देर सांय तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed