{"_id":"5b4b60184f1c1b4b748b4ec0","slug":"41531666456-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से जनता परेशान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से जनता परेशान, लगाया जाम
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोटला रोड के मोहल्ला श्रीपाल कालोनी, महादेव नगर में बारिश का पानी घरों में घुस गया। जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को क्षेत्रीय जनता ने बंबा बाईपास पर आधा घंटे से अधिक जमा लगाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार सुबह झमाझम बरसात हुई, जिससे पूरे शहर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। कोटला रोड के मोहल्ला महादेव नगर, श्रीपाल कालोनी, नाले से सटे मोहल्लों में भी काफी जलभराव हो गया। कच्ची गलियों में कहीं जलनिकासी का इंतजाम न होने के कारण गंभीर समस्या खड़ी हो गई। बरसात का पानी कई घरों और बेसमेंट के अंदर तक घुस गया।
लोग घरों से बाहर निकलने तक को परेशान हो गए। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को जलभराव की समस्या को लेकर फोन किए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने दोपहर एक बजे बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिलाएं वाहनों के सामने बैठ गईं। जाम के दौरान वाहन चालकों ने जबरन निकलने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हो गई। आक्रोशित महिलाएं आधा घंटे से अधिक जमा लगाकर हंगामा, नारेबाजी करती रही। महापौर नूतन राठौर ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद क्षेत्र का भी दौरा किया। इस मौके पर संतोष, राकेश, सुधीर, मनमोहन, रामखिलाड़ी, संगीता, प्रेमलता, कमलादेवी, अंगूरी देवी, मीरादेवी, सरिता, सरोज, सुनीता आदि मौजूद रहे।
आबादी के बीचोंबीच बना नाला लाखों की आबादी के लिए मुसीबत बन गया। बरसात के मौसम में भी नगर निगम ने नाले की तलीझाड़ सफाई नहीं कराई गई। जिससे पूरा नाला जगह-जगह से चोक पड़ा है। इससे पानी दोनों ओर बसी कालोनियों में भर गया। जनता के आक्रोश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्राली लगवाकर पानी निकासी का प्रयास शुरू किए।