फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Disruption in internet services caused difficulties in getting registration slips made for about an hour.

Firozabad News: इंटरनेट ठप होने से करीब एक घंटे पर्चा बनवाने में हुई दिक्कत

Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disruption in internet services caused difficulties in getting registration slips made for about an hour.
फिरोजाबाद। त्योहार के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई। हालांकि सुबह करीब एक घंटे इंटरनेट सेवा बाधित रहने से मरीजों को पर्चा बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगने लगीं। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की भीड़ रही। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

इसी बीच मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इससे ऑनलाइन पर्चे बनने की प्रक्रिया प्रभावित हुई और मरीजों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पर्चे बनने शुरू हुए और मरीजों को राहत मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि त्योहार के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया था। इंटरनेट में कुछ समय के लिए समस्या आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed