फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bus shortage persists even four days after Rakhi; passengers left waiting for hours.

Firozabad News: राखी के पर्व के बाद चौथे दिन भी बसों की किल्लत, घंटों इंतजार करते रहे यात्री

Tue, 01 Sep 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bus shortage persists even four days after Rakhi; passengers left waiting for hours.
जैन मंदिर तिराहा पर डग्गामार बस में चढ़ती सवारी और सिर पर बोरी रखकर इधर- उधर परिवार के साथ भटकत - फोटो : जैन मंदिर तिराहा पर डग्गामार बस में चढ़ती सवारी और सिर पर बोरी रखकर इधर- उधर परिवार के साथ भटकता बुजुर्ग।
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के चार दिन बाद भी रोडवेज बसों की अव्यवस्था दूर नहीं हुई। सोमवार को बस स्टैंड और जैन मंदिर तिराहा पर जलेसर, नोएडा और दिल्ली के आनंद विहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बसों के इंतजार में घंटों खड़ी और बैठी रही। सुबह से देर शाम तक यात्री बस आने की राह देखते रहे, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से उन्हें सही जानकारी तक नहीं मिल सकी। पूछताछ केंद्र से भी यात्रियों को हर बार बस आने वाली है का जवाब देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इनमें सबसे अधिक संख्या जलेसर, नोएडा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रही। बसों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्री परेशान होते रहे। कई यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर बसों की जानकारी ली, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जलेसर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। यात्रियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे जलेसर जाने वाली बस आनी थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक बस नहीं पहुंची। पूछताछ केंद्र पर जानकारी करने पर कर्मचारियों की ओर से बस आने वाली है कहकर जवाब दिया जाता रहा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर कई महिलाएं एक हाथ में सामान और दूसरे हाथ से बच्चों को संभालते हुए बेंच पर बैठकर बस का इंतजार करती नजर आईं। छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार करना उनके लिए परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन मंदिर तिराहे पर भी यात्री बसों की राह देखते रहे
बस स्टैंड के अलावा जैन मंदिर तिराहा पर भी यात्रियों की भीड़ रही। नोएडा और दिल्ली जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। बसों के समय पर नहीं मिलने से यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed