फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   इनोवा पेड़ से टकराई, भाजयुमो के जिला सहसंयोजक की मौत

इनोवा पेड़ से टकराई, भाजयुमो के जिला सहसंयोजक की मौत

Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
इनोवा पेड़ से टकराई, भाजयुमो के जिला  सहसंयोजक की मौत
फिरोजाबाद। फतेहाबाद से तीन किमी फिरोजाबाद की ओर नीलगाय को बचाने के कारण इनोवा खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाजयुमो के जिला सह संयोजक संजू बघेल की मौत हो गई। जबकि जिला संयोजक देवेश भारद्वाज सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाए। लेकिन देवेश को प्राइवेट ट्रामा सेंटर और एक को आगरा रेनबो में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर भाजपा एवं संघ परिवार के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के दुर्गानगर निवासी भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज (38) और जिला सहसंयोजक थाना रामगढ़ नगला बरी निवासी संजू बघेल (28) पूर्व प्रधान, चिंटू शर्मा थाना रसूलपुर के मोढ़ा निवासी जय बाबा गैस एजेंसी के संचालक योंगेंद्र यादव इनोवा कार से उन्नाव से लौट रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित फतेहाबाद कट से नीचे उतरने के बाद फीरोजाबाद मार्ग पर आई और तीन किमी बाद अचानक कार के सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े पेड़ से टकराई गई।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से सभी बाहर निकाला। हादसे में कार चला रहे संजू बघेल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथी देवेश भारद्वाज एवं योगेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल देवेश भारद्वाज का प्राइवेट ट्रामा सेंटर और योगेंद्र का उपचार आगरा में चल रहा है। हादसे में संजू बघेल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नानकचंद्र अग्रवाल, मेयर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, मंगल सिंह राठौर, पंकज भारद्वाज, अरविंद बघेल, रवींद्र शर्मा, सुरेंद्र राठौर, अंकित तिवारी, सोनी शिवहरे, नितिन शर्मा, उदय प्रताप सिंह, शिव सेना के राजीव शर्मा सहित अनेक भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed