{"_id":"5b478cae4f1c1b10278b5f3f","slug":"41531415726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड छीनकर खाते से 40 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड छीनकर खाते से 40 हजार निकाले
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने युवक से एटीएम कार्ड छीनकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है। पीड़ित ने आरोपियों से एक एटीएम कार्ड छीन लिया है। जिसकी पुलिस जांच करा रही है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गडन्नपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रमेशचंद्र घर से एटा शहर एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गया था। रेलवे रोड स्थित एक एटीएम से कार्ड लगाकर रुपये निकाल रहा था तभी स्कॉर्पियो में सवार होकर चार लोग उसके पास पहुंचे। जिनमें से दो लोग उसके अंदर पहुंच गए और उन्होंने मारपीट करते हुए उससे एटीएम कार्ड छीन लिया। उसे डरा धमका कर गोपनीय कोड भी पूछ लिया। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि बदमाशों के साथ हुई छीनाछपटी में पुष्पेंद्र ने एक एटीएम कार्ड बदमाशों से छीना है। जिसकी जांच कराई जा रही है।