{"_id":"5b27f2ca4f1c1b13358b7642","slug":"41529344714-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से गिरा पारा, शिकोहाबाद में जाल गिरने से मजूदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से गिरा पारा, शिकोहाबाद में जाल गिरने से मजूदर की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने बुरा हाल कर दिया था। सोमवार को अचानक बदले मौसत तेज आंधी और बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। करीब आधे घंटे तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शिकोहाबाद में मजदूर लेंटर लगा रहे थे तभी आंधी चलने जाल उड़ गया उसकी नीचे तीन मजदूर दब गए इनमें से एक की मौत हो गई।
शिकोहाबाद के नानेमऊ निवासी कुंवरपाल के मकान पर लेंटर डालने के लिए मजदूर लोहे की सरियों से जाल बना रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी से जाल उड़ गया। जाल बना रहे तीन मजदूर जाल के साथ ही नीचे आकर गिरे। इसमें रामसेवक उर्फ पप्पू (50) निवासी फतेहपुर कर्खा की मौत हो गई। जबकि गृह स्वामी कुंवरपाल और दो मजदूर बच्चू, संजय घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेज दिया।
हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 41 के पार हो चुके पारे और गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। सोमवार को हुई बारिश ने राहत दी। बच्चे बरसात का मजा लेने को छतों व सड़कों पर निकल आए। इधर, कुछ देर की बरसात में ही हाईवे से सटी सर्विस रोड तरणताल बन गईं। सर्विस रोड पर जलभराव होने से पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।