{"_id":"5b1d37d54f1c1bc5628b460e","slug":"41528641493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ ले गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ ले गया बदमाश
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। पिछले दिनों एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई योजना धरी रह गई। शनिवार को फरीदाबाद से परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की गले से बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए।
फरीदाबाद के सेक्टर 14 निवासी विजय आहूजा अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम ठाकुर बांकेबिहारी में दर्शन करने आए थे। रात करीब 9:30 बजे पूरा परिवार मंदिर के दर्शन कर निकला ही था कि एक बदमाश उनकी पत्नी बरसा आहूजा के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।
परिवार ने उसका पीछा भी किया लेकिन बदमाश हाथ न लगा। विजय आहूजा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। वहीं, दूसरी ओर मेरठ की आदर्श नगर कालोनी निवासी ज्योति गुलाठी शनिवार की शाम मंदिर के दर्शन कर लौट ही रहीं थीं। रास्ते में बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में लगभग 1200 रुपये थे। ज्योति गुलाठी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है।