{"_id":"5b1155954f1c1b936e8b5e3b","slug":"41527862677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पीने गई किशोरी नहर में डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पीने गई किशोरी नहर में डूबी, तलाश जारी
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। छीछामई गांव की एक किशोरी महिलाओं और सहेलियों संग लकड़ी बीनने आई नहर में डूब गई। महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। इस पर ग्रामीण दौड़े और नहर में रस्सा डाल कर तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस और नहर विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। देर सायं तक किशोरी की तलाश जारी रही।
छीछामई निवासी शब्बीर की 12 वर्षीय पुत्री जीनू अपने पड़ोस की अन्य महिला और सहेलियों के साथ शुक्रवार सुबह लकड़ी बीनने आई थी। लकड़ी बीनने के बाद पानी पीने के लिए नहर पर पहुंची। तभी तीन-चार महिलाओं का एक साथ पैर फिसलने से पानी में बहने लगीं। दो महिलाओं ने नहर किनारे खड़ी मूंज को पकड़ लिया और वो बच गईं। लेकिन जीनू पानी में बह गई। किशोरी के डूबते ही महिलाओं ने चीख पुकार मचाई।
महिला खुशबू दौड़ कर गांव पहुंची और ग्रामीणों को जानकारी दी। जीनू के पिता और ग्रामीण मौके पर और तैराकी युवकों ने तलाश शुरू कर दी। नहर में रस्सा डाल कर ी तलाश की, लेकिन देर सायं तक किशोरी का पता नहीं चला। सूचना पर नहर विभाग ने नहर के गेट खोल कर का पानी का बहाव कम कर दिया। किशोरी के नहर में डूबने से परिवार में चीखपुकार मच गई है। परिजनों ने बताया कि जीनू छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। मौके पर गोताखोरों के नहीं आने से ग्रामीणों में रोष है।