{"_id":"5ae1e35f4f1c1b58098b680d","slug":"41524753247-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में नहीं मिल रहे हैं शराब की दुकान लेने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में नहीं मिल रहे हैं शराब की दुकान लेने वाले
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में शराब की दुकानों का आवंटन जिला प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। तीन बार की कोशिश के बाद भी सभी दुकान आवंटित नहीं हो सकी है। गुरुवार को एक बार फिर अपनाई गई प्रक्रिया के बावजूद 112 दुकानें फिर रिक्त रह गईं। सिर्फ 22 दुकान ही आवंटित हो सकीं।
जनपद मेें 600 से अधिक शराब की दुकान हैं। इनके आवंटन के लिए इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। लेकिन, आबकारी की नई नियमावली और महानगर क्षेत्र में नई दरों के चलते इन दुकानों के लिए दुकानदार नहीं मिल रहे हैं। पिछले दो चरणों में ऑनलाइन आवेदन के बाद भी 134 दुकान रिक्त रह गई थीं।
इनके लिए गुरुवार को एक बार फिर तृतीय चरण की प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन इस बार सिर्फ 22 दुकान ही आवंटित हो सकी। हालांकि आवेदन 26 आए थे। आवंटित हुई दुकानों में 13 देशी, छह बीयर, दो अंग्रेजी और एक मॉडल शॉप शामिल है।
विज्ञापन
अब 112 दुकानों के लिए एक बार फिर प्रक्रिया अपनाए जाने की संभावना है। आवंटन की प्रक्रिया के दौरान डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार और आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।