{"_id":"5ac654b94f1c1bb9618b5be7","slug":"41522947257-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टेट पल्सर डिवाइस से रुकेगी पेट्रोल पंपों पर घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टेट पल्सर डिवाइस से रुकेगी पेट्रोल पंपों पर घटतौली
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में बड़े नोटों की बंदी के बाद पेट्रोल पंपों पर बढ़ी बिक्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पेट्रोल पंपों पर घटतौली को रोकने के लिए शासन ने तैयारी तेज कर दी है। अब पेट्रोल पंपों को पोर्टेट पल्सर डिवाइस से लैस किया जा रहा है। इस डिवाइस के माध्यम से हर पेट्रोल पंप की आनलाइन मानीटरिंग हो सकेगी।
प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद शासन स्तर से बड़े स्तर पर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई पेट्रोल पंपों से घटतौली पकड़ी गई थी। जिले में भी कई पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐेसे में अब शासन ने पेट्रोल पंपों को पोर्टेट डिवाइस से लैस करने की तैयारी की है। इसके माध्यम से प्रत्येक पेट्रोल पंप पर नजर रखी जाएगी।
जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि घटतौली बंद करने के लिए पोर्टेट पल्सर डिवाइस बनाई गई है। यह डिवाइस हर पेट्रोल पंप की मशीनों में लगाई जाएगी और इसे विभाग की ओर से सील किया जाएगा। इसके बाद किसी तरह से घटतौली की गुंजाइश नहीं रहेगी। पेट्रोल पंप पर बेचे जाने वाले पेट्रोल की पूरी रिपोर्ट डिवाइस के माध्यम से विभाग को मिलेगी। यदि डिवाइस के साथ छेड़छाड़ की गई तो मशीन स्वत: लॉक हो जाएगी। ऐसे में पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने कहा कि पोर्टेट पल्सर डिवाइस विभाग के कर्मचारियों द्वारा फिट किए जा रहे हैं। जिले भर की 80 पेट्रोल पंप मशीनों में डिवाइस लगाने में दो से तीन महीने का समय और लग सकता है। उन्होंने बताया कि घटतौली ज्यादातर शिकायतें ग्रामीण अंचलों से आती हैं। डिवाइस के लगने के बाद उपभोक्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
कहते हैं आंकड़े
80 पेट्रोल पंप हैं जिले में
2017 में चला था पेट्रोल पंपों के खिलाफ अभियान
04 पेट्रोल पंपों पर पकड़ी गई थी घटतौली
03 महीने में डिवाइस से लैस होंगे पेट्रोल पंप