फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रोजगार और संपूर्ण विकास होगी प्राथमिकता : हरनाथ

रोजगार और संपूर्ण विकास होगी प्राथमिकता : हरनाथ

Sun, 25 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रोजगार और संपूर्ण विकास होगी प्राथमिकता : हरनाथ
एटा पहुंचे हरनाथ का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। भाजपा के राज्यसभा सदस्य चुने गए हरनाथ सिंह यादव का पहली बार जिले में आने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। करहल से लेकर कुरावली तक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करने का एलान भी किया।
विज्ञापन


औंछा क्षेत्र केे गोपालपुर के मूल निवासी जिले के प्रभारी रहे पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव भाजपा से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद वह पहली बार मैनपुरी पहुंचे। करहल सीमा पर ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर सहित पार्टी नेताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा साधारण कार्यकर्ता का भी सम्मान करती है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक साधारण कार्यकर्ताओं को भी पहुंचाया है। भाजपा परिवारवाद की राजनीति से हटकर विकास की राजनीति करती है। सबका साथ सबका विकास पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार और जिले का विकास प्राथमिकता में शामिल है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, लक्ष्मण गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, सत्यपाल यादव, बीना श्रीवास्तव, ऊषा यादव, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, ममता राजपूत, पूनम मिश्रा, राहुल राठौर, करनपाल सिंह, सोम गुप्ता, रमा शंकर तिवारी, शीलेंद्र दुबे, प्रेम सिंह शाक्य, अजयपाल सिंह, सौरभ दुबे, अमित गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed