{"_id":"5ab7d9ef4f1c1ba6768b7962","slug":"41521998319-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर का पूरा नाम नहीं बता पाईअलीगंज पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर का पूरा नाम नहीं बता पाईअलीगंज पुलिस
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
एनसीआर का पूरा नाम नहीं बता पाई अलीगंज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज/जैथरा। रविवार को निरीक्षण पर निकले एसएसपी के साक्षात्कार में अलीगंज पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई। एसएसपी के पूछने पर पुलिसकर्मी एनसीआर का पूरा नाम तक नहीं बता सके। दरोगा पिस्टल खोलकर नहीं दिखा सके। इस पर नाराज एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
पुलिस वाले अपने विभाग की कार्रवाई से पूरी तरह अनभिज्ञ नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के धारा एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर पुलिसकर्मी पास नहीं हो पा रहे। रविवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने थाना अलीगंज एवं जैथरा का निरीक्षण किया। पहले से प्रस्तावित निरीक्षण के बाद भी पुलिसकर्मी आधी अधूरी जानकारी के साथ एसएसपी के पास पहुंच गए।
बताया गया कि अलीगंज पहुंचे एसएसपी ने पुलिस वालों से एनसीआर का पूरा नाम पूछा। इसे लेकर अलीगंज थाने में पुलिसकर्मी इसका पूरा नाम नॉन कॉग्निजेवल रिपोर्ट नहीं बता सके। इसके बाद एसएसपी ने थाने में तैनात दरोगा से सरकारी पिस्टल खुलवाई। कोई भी दरोगा एसएसपी को पिस्टल खोलकर नहीं दिखा सका। थाने पर लंबित विवेचनाएं होने के साथ रिकॉर्ड का रख रखाव ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन
जिसे लेकर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए सुधरने की बात कही। एसएसपी ने सुधार के लिए तीन दिन देते हुए रजिस्टरो के भागों के बारे में जानकारी की। जिसमें भी पुलिस खरी नहीं उतर सकी।