{"_id":"5aa67a524f1c1ba3758b508b","slug":"41520859730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पत्नी को हथठेले पर लाया अस्पताल, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पत्नी को हथठेले पर लाया अस्पताल, तोड़ा दम
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सरकारी व्यवस्था की चूक के चलते सोमवार को एक महिला की जान चली गई। गांव हरिहरपुर में सुबह एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल ले जाने के लिए पति ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर उसने बूढ़ी मां के साथ पत्नी को हथठेले पर लिटाकर पांच किलोमीटर दूर जिला अस्पताल के लिए चल दिया। वहां पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को भर्ती करने से आनाकानी की। औपचारिकताएं पूरी होने तक महिला ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी कन्हैया लाल सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी सोनी (30) की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर का मोबाइल लेकर कन्हैया लाल ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई, उधर पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती देख कन्हैया ने ठेले पर पत्नी को लिटाया और देखभाल के लिए बूढ़ी मां को बिठाने के बाद जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भर्ती करने में भी आनाकानी की। जब डॉक्टर भर्ती करने को तैयार हुए तो औपचारिकताएं पूर्ण कराने लगे। इस बीच अस्पताल के बाहर ठेले पर लेटी बीमार सोनी ने दम तोड़ दिया।