फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीए ग्लास फैक्ट्री में एसआईबी का छापा

सीए ग्लास फैक्ट्री में एसआईबी का छापा

Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीए ग्लास फैक्ट्री में एसआईबी का छापा
फिरोजाबाद। ढोलपुरा स्थित सीए ग्लास में एसआईबी की टीम द्वारा अचानक छापामार कार्रवाई की गई। टीम में शामिल अफसरों ने पूरी फैक्ट्री को अपने कब्जे में लेकर नौ घंटे तक जांच की। टीम ने मौके पर लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी।
विज्ञापन


मैनपुरी संभाग के ज्वाइंट कमिशभनर राकेश बरनवाल के नेतृत्व में एसआईबी (स्पेशनल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच) की टीम ने ढोलपुरा रोड स्थित चंद्रभान अनिल कुमार ग्लास वर्क्स में सुबह 10 बजे दस्तक दी। टीम ने अंदर पहुंचते ही पूरे फैक्ट्री में उपलब्ध सारे रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिये। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी काफी रिकार्ड नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


एक टीम द्वारा रिकार्ड की जांच की गई तो दूसरी टीम द्वारा फैक्ट्री में तैयार माल का स्टॉक से मिलान कराया गया। फैक्ट्री में कांच के ग्लास, प्याली व अन्य क्राकरी आइटमाें का उत्पादन होता मिला। शाम तक चली कार्रवाई में टीम ने पाया कि स्टॉक में अधिक माल है, जिसका खातों से मिलान नहीं हो रहा है। शाम तक बजे तक चली जांच के बाद टीम में शामिल अफसरों ने मौके पर तीन लाख का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed