{"_id":"5a561d1c4f1c1bd2178b6057","slug":"41515592988-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने सेल्समैन को पीटा, फिर चौथ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने सेल्समैन को पीटा, फिर चौथ मांगी
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोतवाली के धौलीप्याऊ में दुकानदार ने सेल्समैन की जमकर धुनाई कर डाली। बताए अनुसार सेल्समैन के पैसे मांगने पर दुकानदार ने पिटाई की। इसके बाद फोन पर धमकाते हुए चौथ भी मांगी। पीड़ित सेल्समैन ने कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ मारपीट और चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दुकानदार हत्थे नही चढ़ा।
धौलीप्याऊ की नारायणपुरी कालोनी निवासी प्रकाश चंद पुत्र मूलचंद कई कंपनियों के पानी की सप्लाई करते हैं। धौलीप्याऊ स्थित मेरठ पान भंडार पर पानी की सप्लाई की रकम मांगने के लिए सेल्समैन मंगलवार शाम दुकान पर गया। आरोप है कि यहां दुकानदार ने गाली-गलौच करते हुए सेल्समैन को पीटा। मौके पर जुटे लोगों ने सेल्समैन को बचाया। कुछ देर बाद दुकानदार ने फोन करके सेल्समैन को धमकाकर चौथ मांगी।
पीड़ित की तहरीर पर दुकानदार सूरज के खिलाफ मारपीट और चौथ मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। इसी आरोपी ने रंगा-बिल्ला के नाम पर सराफ से चौथ मांगी थी।