फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सात सौ दुकानदारों पर 11 लाख से अधिक का बकाया

सात सौ दुकानदारों पर 11 लाख से अधिक का बकाया

Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सात सौ दुकानदारों पर 11 लाख से अधिक का बकाया
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन अपनी दुकानों का किराया भी समय पर नहीं वसूला पा रहा। वसूली की समीक्षा के दौरान दुकानों का किराया जमा न होने पर नगर आयुक्त ने लिपिक को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा शहर में करीब 700 दुकानें बनवाई गई हैं। नगर निगम मार्केट, जिला अस्पताल मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट, शास्त्री मार्केट, रसूलपुर सहित कई स्थानों पर दुकानें बनी हुई हैं, जिनसे नगर निगम द्वारा किराया वसूला जाता है। दुकानों से किराया वसूली के लिए लिपिक अशोक कुलश्रेष्ठ के अलावा अन्य कर्मचारी लगे हुए हैं, इसके बावजूद दुकानों से किराया वसूली में लापरवाही हो रही है। 22 लाख की डिमांड के सापेक्ष 55 प्रतिशत वसूली हो सकी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जितेेंद्र कुमार ने शनिवार को किराया वसूली की समीक्षा की। कर अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद से रिपोर्ट तलब की। कम वसूली पर टीएस व किराया लिपिक को फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे सभी दुकानदारों की सूची उपलब्ध कराएं, जो किराया जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने किराया नहीं देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल खिड़की चालू न होने पर जताई नाराजगी
टैक्स विभाग में जनता की सुविधा के लिए एकल खिड़की बनाई गई है। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार द्वारा टैक्स विभाग का निरीक्षण किया तो एकल खिड़की पर कोई कर्मचारी नहीं बैठा था। वहां कर्मचारी के बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल एकल खिड़की चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed