{"_id":"5a4528924f1c1b86698c44c3","slug":"41514481810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरवशाली इतिहास है कांग्रेस का: शशिलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरवशाली इतिहास है कांग्रेस का: शशिलता
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतों के विरोध का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों एवं निकाय चुनाव में जीतने वाले सभासदों को सम्मानित किया। कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों के बारे में चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। उस समय देश में अंग्रेजों की उपनिवेशवादी शासन व्यवस्था थी। देशवासियों को एकजुट कर आजादी के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करने के लिए संग्रठन बनाया गया। संगठन देशवासियों के सहयोग से अपने उद्देश्य में सफल हुआ। देश को आजादी मिली। कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। ऐसा इतिहास किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं हैं। तरुण शर्मा, अशोक मिश्रा, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राना, सुरेश चंद्र पटियात, सभासद कालीरण यादव, सभासद पुष्पेद्र सोनी, सभासद सोनवती कश्यप, अशोक कुमार मिश्रा, राजेद्र कश्यप, अवधेश कुमार, बबलू फारुकी, राजीव चौहान, कबीर प्रताप सिंह, विजय चौहान, निर्दोष कुमार आदि मौजूद रहे।
एटा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। धानगली स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा स्थापित अमन चैन को अन्य दल तोड़ने में लगे हैं। वर्तमान शासन में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी देश का भविष्य हैं। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश रमेश कुलश्रेष्ठ ने की। सम्मानित लोगों में विशंभर दयाल गुप्ता, बीपीएस सोलंकी, डॉ स्वंय प्रकाश गौड़, विनोद चंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार जैन, डॉ गोपी चंद्र गुप्ता, कन्हैया लाल शर्मा, सुमन प्रकाश, अर्बन सिंह, संतोष दीक्षित, अवधेश यादव, सुशील दुबे रहे।
नगर इकाई की ओर से स्थापना दिवस पर शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने स्वतंत्रता सैनानियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव इं. इमरान अली ने कांग्रेसियों को आजादी का नायक बताते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियां आज भी हमारा आदर्श एवं विरासत हैं। इस मौके पर अरुण दीक्षित, डॉ शीलेंद्र गौड़, रामकुमार सक्सेना, गजेंद्र सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, अरुणेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, असीत दीक्षित, अमित दीक्षित, अजीज फारूखी, समीउद्दीन रहे।