{"_id":"5a3bea794f1c1bf4688c2a60","slug":"41513876089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
दवा का नमूना फेल, विक्रेता को नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कृषि विभाग की टीमों के द्वारा कीटनाशक, खाद एवं बीज विक्रेताओं के यहां छापे मारा। खाद के 3 एवं कीटनाशक के 9 नमूने परीक्षण के लिए लेकर भेजे गए। दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि आठ को चेतावनी दी गई। वहीं तीन लाइसेंस निलंबित किए गए।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने सहावर तहसील के तहसीलदार मनोज प्रकाश के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कीटनाशक खाद एवं बीज विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर जांचे गए। कैश मीमो का मिलान भी किया गया। सहावर के अमांपुर रोड, गंजडुंडवारा रोड सहित कई इलाकों की दुकानों को संचालक बंद करके भाग गए।
इन दुकानों में किसान बीज भंडार, भगवान खाद भंडार, शाक्य बीज भंडार के विक्रेता रहे। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। 9 कीटनाशक के नमूने लिए गए वहीं तीन खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेज गए। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर 8 कीटनाशक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। 2 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूना परीक्षणों को भेजे गए हैं। खाद व कीटनाशक मानक के अनुसार न पाए जाने पर कार्रवाई होगी।