फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए आधारकार्ड अनिवार्य

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए आधारकार्ड अनिवार्य

Mon, 18 Dec 2017 08:05 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए आधारकार्ड अनिवार्य
आधार कार्ड - फोटो : डेमो
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं में केवल वह ही छात्र बैठ सकेंगे जिनके पास आधार कार्ड हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, पंजीकरण पत्र और आधार कार्ड के साथ ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है मथुरा में हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओें की संख्या 60074, इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 55939 है। इस प्रकार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों की कुल 116013 है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। बोर्ड के नए आदेश के बाद इन छात्र-छात्राओं में खलबली मचना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सख्त निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे हर हाल में संचालित हों।
- प्रश्नपत्र, कापियों को रखने के लिए बनाएं स्ट्रांग रूम।
- परीक्षा अवधि में परीक्षा से अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा।
- जिन कक्षों में छात्राएं आवंटित हैं वहां महिला कक्ष निरीक्षक अनिवार्य रूप से हो।
- पहली बार बने परीक्षा केेंद्रों पर वरिष्ठ शिक्षकों को ही पर्यवेक्षक बनाया जाए।

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन छात्रों के आधार कार्ड नहीं बने हैं वो तत्काल अपना आधार बनवा लें।
- डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा।

परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी 153 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की बैठक 20 दिसंबर को केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुलाई है। इसमें बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed