फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हड़ताल से बढ़ी दूध की किल्लत

हड़ताल से बढ़ी दूध की किल्लत

Sat, 16 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल से बढ़ी दूध की किल्लत
milk - फोटो : अमर उजाला
एटा। दूध की कीमतें गिरने के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चिलर प्लांट संचालक हड़ताल पर हैं और दूध की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। आलम यह है जिले में दो लाख लीटर दूध का कारोबार ठप हो गया है।
विज्ञापन



दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर चिलर प्लांट संचालक और दूधिया हड़ताल पर हैं। अभी दूधियों का आक्रोश केवल चिलर और दूध कंपनियों तक है, लेकिन अगर दूधिया हड़ताल पर चले जाते हैं तो किल्लत बढ़ सकती है। वहीं चिलर प्लांट बंद होने से दूध की किल्लत का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

दरअसल दूध कंपनियों ने दूध खरीद के दामों में कटौती कर दी है। चिलर प्लांट संचालक 24 रुपये प्रति लीटर में दूध की खरीद कर रहे हैं। जबकि दूध कंपनियां 18-20 रुपये लीटर से ज्यादा में दूध खरीदने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके चलते दूधियों को दूध की सही कीमत नहीं मिल पा रही हैं। दूधियों ने चिलर प्लांट संचालकों को दूध देना बंद कर दिया है। ऐसे में चिलर प्लांट संचालक हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। आलम यह है कि दूध उत्पादक दूध की आपूर्ति केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक कर रहे हैं, लेकिन दूध कंपनियों को प्रतिदिन की जाने वाली दो लाख लीटर आपूर्ति ठप पड़ी है। उधर, चिलर प्लांट संचालक भी दूध के दामों को लेकर विरोध में हैं। चिलर प्लांट संचालकों ने सरकार से दूध के दामों में कटौती करने की मांग की है।



वहीं दूध की किल्लत होने से लोगों को भी दिक्कत बढ़ सकती है। दूधियों ने कीमतें बढ़ाए न जाने पर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। अगर ऐसा होता है, तो जिले में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चिलर प्लांट संचालक हरेंद्र बताते हैं कि दूध कंपनियों ने दूध के दामों में कटौती कर दिया है। इसके चलते काफी घाटा हो रहा है। ऐसे में काम बंद कर दिया है। जब तक दाम नहीं बढ़ेंगे, तब तक दूध का बिक्री नहीं होगी। चिलर प्लांट के लालकांत यादव कहते हैं कि दुग्ध उत्पादकों में आक्रोश है। जीएसटी और अन्य टैक्स का भी असर दिख रहा है। सरकार को टैक्स में कटौती करनी चाहिए।

आंकड़े
02 लाख लीटर की आपूर्ति की जाती है चिलर को
35 चिलर प्लांटों पर बंद हुआ कारोबार
18 रुपये लीटर दूध खरीद रहीं दूध कंपनियां
45 रुपये लीटर दूध बिक रहा घरों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed