{"_id":"59fa15334f1c1b87698b8c8d","slug":"41509561651-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव धर्मपुर में बारात में चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से घरातियों और बारातियों में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान शादी समारोह में मौजूद हलवाई, वीडियोग्राफर के साथ तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुल्हन के पिता को हिरासत में लिया है।
थाना फरिहा के गांव धर्मपुर निवासी भूप सिंह की पुत्री संगीता की बारात जनपद एटा के निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर से आई थी। बारात के चढ़त के दौरान भूप सिंह जाटव के साढ़ू थाना फरिहा नगला हिम्मत निवासी मुकेश पुत्र कामता प्रसाद ने तमंचे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान तमंचे से निकले छर्रे पास में खड़े अशोक (22) पुत्र कामता प्रसाद एवं बटोलर निवासी हलवाई रजनेश(26) पुत्र नबाब सिंह और वीडियोग्राफर के छर्रे लगने से तीनों लहूलुहान हो गए।
गोली लगने की खबर फैलते ही शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष फरिहा ने बताया कि धर्मपुर में दुल्हन के पिता भूप सिंह एवं साढ़ू मुकेश ने बारातियों पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग की थी। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। दुल्हन के पिता को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना फरिहा के धर्मपुर में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायलों का उपचार कराने आए लोगों ने जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट से अभद्रता की। अशोक एवं रजनेश कुमार के चिकित्कीय परीक्षण की फीस तक देने को तैयार नहीं थे। हंगामा होने पर अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने स्टाफ से अभद्रता करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।