फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापरवाही पर पंचायत सचिवों के खिलाफ होगी एफआईआर

लापरवाही पर पंचायत सचिवों के खिलाफ होगी एफआईआर

Thu, 26 Oct 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर पंचायत सचिवों के खिलाफ होगी एफआईआर
शौचालय - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। शौचालय निर्माण कराने में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर एफआईआर जैसी कार्रवाई भी संभव है। लाभार्थियों को सहमति पत्र वितरित होने के बाद भी शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से बिफरे डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों को आठ दिन में शौचालय संबंधी प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत देहात में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए सहमति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसके बाद भी पंचायत सचिव तथा प्रधान शौचालय निर्माण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया कि कई गांवों में सहमति पत्र बंटने के बाद भी शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इससे भड़के डीपीआरओ ने लापरवाह पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है। उनसे एक सप्ताह में शौचालय निर्माण संबंधी प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिन कर्मचारियों को 25-25 शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, वे भी एक सप्ताह में आख्या दें। तय समय में शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन तक रोका जाएगा। लापरवाही अगर नहीं रुकी तो उनके खिलाफ अब रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed