{"_id":"59ef42e74f1c1b9f678b72b2","slug":"41508852455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। बलदेव मार्ग पर सोमवार को गैस गोदाम के समीप धक्का लगने से बस से गिरे युवक की मौत के मामले में चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई थी। गाजियाबाद के लोनी निवासी रविंद्र उर्फ नहना (28) पुत्र रघुराज सोमवार शाम अपनी नानी के घर बना गांव जा रहा था। राया से प्राइवेट बस में सवार हुए युवक का परिचालक द्वारा टिकट के अतिरिक्त पैसे मांगने पर झगड़ा हो गया। बलदेव मार्ग पर गैस गोदाम के समीप रविंद्र बस से गिर गया था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। परिवारवालों ने बस के चालक और परिचालक पर धक्का देकर बस से गिराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। मृतक केे भाई रिंकू ने चालक-परिचालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया। राया पुलिस ने परिचालक सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया और चालक बस को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने की आर्थिक मदद
राया (मथुरा)। बस से गिरकर मरे युवक के परिवार को पुलिस ने आर्थिक सहायता राशि दी है। मृतक की पत्नी रेखा और उसके तीन बच्चे आरुष, पुनीत और जशोदा के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये नकद दिए और एक साल की पढ़ाई की फीस, किताब, कापी और कपड़ा आदि का खर्चा खुद उठाने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन