{"_id":"59e782664f1c1bee688b655d","slug":"41508344422-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की महक पर महंगाई का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की महक पर महंगाई का असर
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पर्व के लिए सजी फूलों की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दिवाली के मौके पर फूलों की महक पर महंगाई का असर हो गया। फूलों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर गुलाब के फूल की कीमतें 300 रुपये तक पहुंच गई तो वहीं गेदा 120 रुपये तक बिक गया। जिससे फूलों से सजावट का मन बना रहे लोगों को काफी मायूसी हुई।
पर्व पर घरों को लोग तरह-तरह से सजाते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग फूलों से भी अपने घर व प्रतिष्ठानों को सजाते हैं। ऐसे में गुलाब का फूल पर्व से पहले तक 100 रपये किलो तक बिक रहा था। जबकि गेंदे के भाव 50 रुपये किलो तक थे। लेकिन देखते ही देखते धनतेरस से ही इनकी कीमतों में इजाफा होने लगा। धनतेरस पर गुलाब 200 तथा गेंदा 80 रुपये किलो तक बिका।
वहीं दिवाली की पूर्व संध्या पर गुलाब 300 रुपये किलो बिका। साथ ही कारोबारी बाजार में फूलों की माला बना के बेच रहे हैं। इसमें गुलाब के फूल तो कम गेंदे के फूल ज्यादा हैं। दिसके बाद मालाएं काफी अच्छे दामों में बेची जा रही है। कारोबारी राजकुमार ने बताया कि गुलाब के फूल बाहर से मंगाकर डिमांड को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।