फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला की गोली मारकर हत्या

महिला की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या
demo pic
गंजडुंडवारा।
विज्ञापन

कसबे के मोहल्ला सुदामापुरी में सोमवार रात चबूतरा निर्माण के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।

बस्ती में चंद्रप्रकाश का मकान है। कुछ दिन पूर्व ही अनिल कुमार उपाध्याय ने पड़ोस में मकान खरीद लिया। अनिल उपाध्याय के यहां चबूतरा निर्माण का कार्य करा दिया। इस निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते रात करीब आठ बजे हरदेवी पत्नी चंद्रप्रकाश को अनिल के पक्ष से किसी युवक ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़ कर बाहर आए। महिला की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया हालांकि आरोपी युवक पुलिस के आने से पहले फरार हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों में घटना से आक्रोश था। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चबूतरे के निर्माण के विवाद में घटना हुई है। शीघ्र ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करेगी। अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed