{"_id":"59cfd64c4f1c1bc8538b53b3","slug":"41506793036-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में बुखार के साथ ही अब संक्रामक रोग तेजी से हावी हो रहे हैं। डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होने पर 13 मरीजों को भर्ती कराया गया।
मौसम में परिवर्तन के साथ ही अचानक बुखार के मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है लेकिन डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 13 मरीज भर्ती कराए गए।
जिसमें रामदीन, नजमा व दुलारेलाल को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। बुखार के मरीजों की संख्या कम होने से विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. सीएम यादव ने जनपद के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नजर रखें। बुखार व डायरिया के मरीज जहां भी मिलें वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए। बुखार के मरीजों की स्लाइड भी तैयार कराई जाए जिससे कि समय से जांच कराकर उन्हें उचित उपचार दिया जा सके।