फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ओपन वर्ग में झांसी की उमा, यूपी पुलिस के अवधेश अव्वल रहे

ओपन वर्ग में झांसी की उमा, यूपी पुलिस के अवधेश अव्वल रहे

Thu, 21 Sep 2017 07:27 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
ओपन वर्ग में झांसी की उमा, यूपी पुलिस के अवधेश अव्वल रहे
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को हुई 51वीं उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ में झांसी की बेटियों का जलवा रहा। ओपन महिला वर्ग में झांसी की उमा भारती और अंडर-20 बालिका वर्ग में झांसी की ही ममता ने जीत का परचम लहराया। इसी तरह ओपन पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस के अवधेश कुमार और अंडर-20 बालक वर्ग में इलाहाबाद के श्याम चैंपियन बने। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह, एसडीएम छाता आदित्य प्रजापति और कुलपति डा. देवेंद्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन से ही भारत माता को स्वर्ण पदकों की माला पहनाने का संकल्प लें। खेलों में संस्कृति विश्वविद्यालय जो भी विकास करना चाहेगा प्रदेश सरकार हर तरह की मदद देगी। कुलाधिपति ने उप मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी ठाकुर रघुराज सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महिपाल सिंह, बलवीर सिंह आदि थे। संचालन में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव और टेक्निकल चेयरमैन एसके यादव व उनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
ओपन पुरुष वर्ग: उत्तर प्रदेश पुलिस के अवधेश कुमार प्रथम, मेरठ के विशाल कुमार द्वितीय, शेरगढ़ मथुरा के मेघ सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
ओपन महिला वर्ग: झांसी की उमा भारती पहले, चंदौली की वंदना चौहान और प्रियंकल सिंह दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में मेरठ की सरबजीत कौर, प्रियंका और अंजली को क्रमश: चौथा, पांचवां और छठवां स्थान मिला।
विज्ञापन

अंडर-20 बालक वर्ग: इलाहाबाद के श्याम को पहला, बुलंदशहर के रितिक वर्मा को दूसरा और इलाहाबाद के अमित कुमार को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-20 बालिका वर्ग में झांसी की ममता चैंपियन बनीं। चंदौली की ज्योति दूसरे और हाथरस की वंदना सारस्वत तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता में मथुरा के 45 साल के सामंता सिंह और मेरठ की पायल खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed