फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सांसद कठेरिया के आदर्श गांव में शौचालय निर्माण में घोटाला

सांसद कठेरिया के आदर्श गांव में शौचालय निर्माण में घोटाला

Fri, 01 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांसद कठेरिया के आदर्श गांव में शौचालय निर्माण में घोटाला
राज्यमंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया - फोटो : amar ujala
एटा।
विज्ञापन

आगरा के सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया के आदर्श गांव में घोटाला सामने आया है। जलेसर विकास खंड में स्थित सांसद आदर्श गांव पिलखतरा में प्रधान और पंचायत सचिव ने शौचालय बनवाने के नाम पर खेल कर दिया है। दोनों ने मिलकर शौचालय निर्माण को आई धनराशि के चेक काट दिए, लेकिन निर्माण नहीं कराया। जांच के दौरान 42 शौचालयों का निर्माण मिला, लेकिन उनमें भी मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जांच में कलई खुलने के बाद डीपीआरओ ने पंचायत सचिव, प्रधान और चैंपियन को नोटिस जारी किया है।
पंचायत सचिव और प्रधान स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। आगरा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया का आदर्श गांव पिलखतरा भी इससे अछूता नहीं रहा। दरअसल, गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण को करीब 15 लाख रुपये ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खाते में भेजे गए थे। सचिव और प्रधान ने मिलकर 145 परिवारों का चिन्हांकन करते हुए चेक काट दिए। पिछले दिनोें ग्रामीणों ने डीएम से धनराशि नहीं मिलने की शिकायत की। मामले में डीएम ने जांच के निर्देश दिए। जांच टीम जब गांव पहुंची, तो पता लगा कि जिन परिवारों के नाम से चेक काटे गए हैं, उनको चेक मिले ही नहीं हैं। साथ ही गांव में 42 शौचालय अपूर्ण मिले। किसी भी शौचालय में पानी की टंकी, टाइल्स का काम नहीं कराया गया था। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्राें में शौचालयों का निर्माण अपूर्ण मिला। जांच में खुलासा होने के बाद डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने प्रधान अनीता, पंचायत सचिव सतीश शर्मा को नोटिस जारी किया है। दोनों से 15 दिन मेें जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीएफ में पिछड़ा सांसद आदर्श गांव
केंद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छता कार्यक्रम चला रही है, लेकिन सांसदों के गांव ही खुले में शौच मुक्त नहीं है। आलम यह है कि गांव में ट्रिगरिंग को तैनात चैंपियन रीतेश ने ठीक से जागरूकता के लिए काम नहीं किया है। लापरवाही पर चैंपियन को भी नोटिस दिया गया है।
-----------
दो बार दी जा चुकी है चेतावनी
ओडीएफ में सांसद आदर्श गांव के पिछड़ने पर डीएम विजय किरन आनंद ने 25 फरवरी और 30 मार्च को पत्र जारी करते हुए सचिव और प्रधान को चेतावनी दी थी। मगर इसके बाद भी हाल सुधर नहीं सका।

-------------
इनका कहना है
सांसद आदर्श गांव पिलखतरा में शौचालय निर्माण में कमियां पाई गई हैं। शौचालय के नाम पर गलत तरीके से चेक काटे गए हैं। जांच के बाद नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।
धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed