{"_id":"598b55c14f1c1be7458b4818","slug":"41502303681-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक सहित हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक सहित हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
firing in marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फायरिंग कर युवक की गोली मारकर हत्या और उसकी पत्नी को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बंदूक सहित पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कपरेटा निवासी लालता प्रसाद की गोली मारकर हत्या और उसकी पत्नी विमलेश को घायल करने के आरोपी दिनेश निवासी बेहटा को पुलिस ने नगरिया मोड़ के पास से डीबीबीएल बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुधीर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य हत्यारोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले टक्कर मारने के विवाद को लेकर लालता प्रसाद को गांव के ही रॉबी सहित सात लोगों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था, जबकि उसकी पत्नी को घायल कर दिया था। मामले की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।