{"_id":"5989f7014f1c1b9e1b8b48d3","slug":"41502213889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान ढहा दो मंजिला मकान, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान ढहा दो मंजिला मकान, हादसा बचा
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरा मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना में सोमवार रात तेज बारिश के चलते एक दो मंजिला महान ढह गया। घटना के समय परिवारीजन मकान के दूसरे हिस्से में थे। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। मलबे के नीचे दबकर हजारों का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। वहीं कुरावली में छज्जा गिरने दो बहनें जख्मी हो गईं।
पुरोहिताना निवासी मुन्ना सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को तेज बारिश के चलते सभी घर में मौजूद थे। रात जब सभी मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। तभी दो मंजिला मकान तेज धमाके के साथ ढह गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के समय सभी परिवारीजन मकान के दूसरे हिस्से में थे इस वजह से हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। मकान के मलबे के नीचे दबकर हजारों का कीमती सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कुरावली के ग्राम जमलापुर निवासी अवनीश की बहन रामप्यारी (45) पत्नी सुरेंद्र निवासी नगला दत्ती थाना मिरहची जिला एटा और रुमा देवी (35) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी नगमई थाना बागवाला जिला एटा राखी बांधने के लिए ग्राम जमलापुर आई थी। सोमवार सुबह छत से नीचे उतर रही थीं तभी अचानक पुरानी जर्जर बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दबकर रूमा देवी और रामप्यारी दोनों घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल रामप्यारी को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को घंटे भर हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर में पानी भर गया। दर्जनों मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। पुरानी मैनपुरी, आवास विकास कालोनी, बंशी गौहरा आदि कालोनियों में घर एवं दुकानों में पानी घुस गया। सामान भीग गए। घरों में भरे पानी को निकालने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं गांव नगला मूले में सोमवार शाम तेज बारिश के बाद गिरी बिजली की चपेट में आकर भैंस मर गई। तेज सिंह की भैंस सोमवार शाम को घर के बाहर बंधी हुई थी। दोपहर को वह बारिश के बीच भैंस को चारा देकर घर के अंदर चले गए। तभी बारिश तेज हो गई। तेज बारिश के बीच आकाश में तेजी से कड़की बिजली सीधे भैंस पर आकर गिरी जिससे वह मर गई।