{"_id":"59650ae84f1c1b4f768b46e9","slug":"41499794152-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किया पथराव, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने किया पथराव, चार लोग घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
राजपुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद पर मारपीट और पथराव कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलाें को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी संजीव पुत्र राम निवास का गांव के ही सुखवीर, सत्यवीर ने भूसे की बुर्जी मवेशियों द्वारा क्षतिग्रस्त करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसी को लेकर सुखवीर ने साथियों के साथ मिल कर लाठी-डंडाें से मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इसकी चपेट में आकर संजीव और उसकी मां रुमा देवी के साथ ही सगुुना पत्नी श्याम सिंह और केसा देवी पत्नी राम विलास घायल हो गए। घायलों को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ में उम्मेद पुत्र शहजादे सिंह और उसकी पत्नी एवं पुत्र को गांव के ही गौतम पुत्र नरेंद्र सहित पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।