{"_id":"5963b86e4f1c1b800c8b45cb","slug":"41499707502-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़ (एटा)।
बीमा कराने के नाम पर फिरोजाबाद के युवक से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में अवागढ़ थाने में राजेश नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के नगला सह निवासी विजय पुत्र रतनसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि राजेश नाम के युवक ने एक फर्जी बीमा कंपनी के नाम से उसे एक पॉलिसी दी। इसके तहत वह चार मार्च से 29 जून उसने राजेश नाम के युवक के बसुंधरा स्थित बैंक के खाते में 11 लाख रुपये जमा किए। बाद में शक होने पर बीमा कंपनी का पता किया तो कंपनी का कहीं अतापता नहीं मिला। इसके बाद उसने राजेश नाम के युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका भी कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष अवागढ़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।