{"_id":"595bd9dc4f1c1be2548b485d","slug":"41499191772-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला के लिए आठ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला के लिए आठ स्पेशल ट्रेन
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ये सभी ट्रेन मथुरा-कासगंज, मथुरा-अलवर और मथुरा-झांसी ट्रैक पर संचालित की जा रही है। इनके संचालन की शुरुआत मंगलवार से कर दी गई।
ग्वालियर और झांसी से चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन अब आगरा के बजाए मथुरा तक भेजी गई हैं। कासगंज के लिए दोपहर में 3:15 बजे अतिरिक्त ट्रेन चलाई गई है। अलवर के लिए तड़के चार बजे और शाम छह बजे अतिरिक्त ट्रेन चलाई गई। अलवर वाली ट्रेनों में छह-छह अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। आगरा से आए डिप्टी कॉमर्शियल मैनेजर (डीसीएम) संचित त्यागी ने मुड़िया मेला की व्यवस्थाएं संभाल ली है।
डीसीएम ने बताया कि यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी तो नई ट्रेन चला दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त कोच और इंजन का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
खोले अतिरिक्त कांउटर
यात्रियों को टिकट देने के लिए जंक्शन पर छह, सेकें ड एंट्री पर दो, भूतेश्वर पर तीन, गोवर्धन स्टेशन पर तीन अतिरिक्त कांउटर खोले गए हैं।
मंदिरों के बारे में लगा रहे सूचना पट
मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज के प्रमुख मंदिरों की जानकारी दी जाएगी। रिफाइनरी की ओर से ब्रज के प्रमुख मंदिरों की जानकारी देने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सूचना पट लगाए जा रहे हैं। रेलवे जंक्शन के अलावा हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे और शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर भी ये बोर्ड लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक रतनलाल ने स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह के साथ जंक्शन पर इनका जायजा लिया।