{"_id":"59592d884f1c1b7e678b4762","slug":"41499016584-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मोहर्रिर ने दी तहरीर, दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मोहर्रिर ने दी तहरीर, दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
police demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव की थाने में जलाई गई हिस्ट्रीशीट का मामला कई पुलिस अधिकारियों के लिए गले की फांस बन सकता है। मामले में कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। वहीं हेड मोहर्रिर और मुंशी ने जांच अधिकारी को तहरीर दे दी है।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष) की शिकोहाबाद पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। सपा सरकार बनते ही अधिकारियों ने दवाब के चलते दोनों की हिस्ट्रीशीट की फाइल जला दी।
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2014 में डाकखाना कैशियर को गोली मार कर 18 लाख रुपये लूट मामले में गिरफ्तार एक आरोपी रौकी उर्फ अमित निवासी फ्रैंड्स कालोनी का नाम विधायक हरिओम यादव की हिस्ट्रीशीट संख्या 107 ए पर चढ़ा दिया, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू को आवंटित हिस्ट्रीशीट संख्या 109 ए पर अंशुल गुप्ता को चढ़ाया गया। एसपी सिटी के समक्ष बयान दर्ज कराने हैड मोहर्रिर सोबरन सिंह और मुंशी सियाराम ने इसे एक साजिश और दबाव में किया कार्य बताया। इस पर एसपी सिटी ने उनसे उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देने के लिए कहा। इस पर दोनों ने एक तहरीर लिख कर दे दी है। माना जा रहा हैं कि शीघ्र ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
‘मामले की जांच की जा रही है। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू यादव की हिस्ट्रीशीट फाइल को शिकोहाबाद पुलिस से तलाश कराई जा रही है। यदि फाइल नहीं मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ’
राजेश कुमार सिंह एसपी सिटी फिरोजाबाद।