{"_id":"595537194f1c1baf418b46b4","slug":"41498756889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे गोवर्धन परिक्रमार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे गोवर्धन परिक्रमार्थी
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
cctv
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान गोवर्धन परिक्रमा करने वाले भक्तों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। सात कोसीय परिक्रमा में 30 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए गोवर्धन थाने में कंट्रोल रूप भी बनाया जा रहा है।
मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। सभी विभागों को 30 मई तक परिक्रमा संबंधी जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं। इसका एक परीक्षण 27 मई को हो चुका है। अब अंतिम परीक्षण 30 मई को किया जाएगा। इसी प्रक्रिया में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण परिक्रमा मार्ग की निगरानी करेगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी।
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में प्रत्येक 750 मीटर के दायरे में एक कैमरा निगरानी करेगा। इसके लिए सात कोसीय गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 30 कैमरों का कंट्रोल रूप गोेवर्धन थाने को बनाया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे का दायरा करीब 50 मीटर तक की प्रत्येक गतिविधियों को रिकार्ड करेगा। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में एमवीडीए सहायक अभियंता अनिल वर्मा की तैनाती की है।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में तीन रहेंगे जनसुविधा केंद्र
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में तीन जनसुविधा केंद्र परिक्रमार्थियों के लिए तैयार हैं। इसमें जतीपुरा, राधाकुंड और उद्धव कुंड पर जनसुविधा केंद्र मौजूद रहेंगी। यहां विश्राम स्थल के साथ पीने के लिए आरओ का पानी और 20 टॉयलेट व 5 बाथरूम की व्यवस्था रहेगी।