{"_id":"595297e64f1c1b82208b45e1","slug":"41498585062-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के जीटी रोड चौराहा पर मंगलवार शाम डीसीएम ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में बैठी एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेजा। वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया है।
मंगलवार शाम करीब छह थाना क्षेत्र के जीटी रोड चौराहा से सवारियां लेकर मैनपुरी जा रहे टेंपो को मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो कई पलटी खाता हुआ सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। सवारियां टेंपो के अंदर दब गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल गांव धुबिया निवासी शिवओमकार, मोहल्ला भीमनगर निवासी तहसील कर्मी इंदू, गांव दिवन्नपुर कन्नौज निवासी विकास व उनकी विवाहित बहन सरिता, नेमा देवी गांव दिवन्नपुर थाना भोगांव को जिला अस्पताल भेजा। वहीं हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ परमानंद पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।