{"_id":"594ffc7e4f1c1bc0648b47a3","slug":"41498414206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध बिजली कटौती से हो रहा है रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध बिजली कटौती से हो रहा है रतजगा
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योंती (मैनपुरी)। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित और अनियमित कटौती से बुरा हाल है। रात में कटौती होने से लोग परेशान हो रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर में शनिवार की रात भर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। लोगों को रात भर जागकर गुजारनी पड़ी।
शनिवार की रात शहर में 11 बजे के बाद बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। दिन भर रही उमस के बाद लोग रात को जब सोने की तैयारी करने लगे उसी समय बिजली की आवाजाही शुरू हुई तो रात भर जारी रही। पुरानी मैनपुरी के मोहल्ला चौथयाना, पुरोहिताना, कटरा, मिश्राना, गुलाबबाग, छपट्टी, वंशीगौहरा, खरगजीत नगर, अवधनगर के लोग रात भर परेशान रहे। उपभोक्ता मनोज चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, कृपाल भदौरिया, संजय भदौरिया, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, अनमोल मिश्रा, अनिल शर्मा, अमन वारसी, सुधाकर गुप्ता का कहना है रात के समय की जाने वाली कटौती के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी देनी ही चाहिए। कटौती के समय कर्मचारियों के मोबाइल ही नहीं उठते हैं।
अधिशासी अभियंता एके पांडेय का कहना है लोकल फाल्ट की वजह से शट डाउन लिया जाता है। कमी सही होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाती है। ज्योंती क्षेत्र में भी विद्युत कटौती का बुरा हाल है। मात्र छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। लोग दिन रात बिजली विभाग की मनमानी से परेशान रहते हैं। किसान तथा दुकानदार सभी परेशान हैं। दिन हो या रात लोग हाथों में पंखे लेकर झलते नजर आते हैं। क्षेत्रवासी पंकज पाठक, दीपक कुमार, सरवन कुमार, पंकज, मोहित कुमार, रोहित कुमार, तन्मय गुप्ता आदि ने पर्याप्त आपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। तहसील स्तर पर 18 घंटे बिजली देने के आदेश के बाद भी 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। सपा सरकार में 24 घंटे मिलने वाली बिजली के बाद अब नगर में बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। लोगों ने अधिशासी अभियंता से विद्युत आपूर्ति में सुधार करवाने की मांग की है।