फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निषेधाज्ञा तार-तार, स्वागत में दागी गोलियां

निषेधाज्ञा तार-तार, स्वागत में दागी गोलियां

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निषेधाज्ञा तार-तार, स्वागत में दागी गोलियां
असलहे लेकर चलते राजपूत करणी सेना के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने संगठन के कार्यक्रम के दौरान निषेधाज्ञा को तार-तार कर दिया। ईद के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद रविवार को आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर गोलियां दागीं।
विज्ञापन


मैनपुरी के बिछिया रोड पर रविवार को राजपूत करणी सेना का कार्यक्रम था। इसमें संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी आए थे। सभा में आने के दौरान ये पदाधिकारी जैसे ही ईशन नदी तिराहे पर पहुंचे। संगठन के इन राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत करने के बाद कार्यकर्ताओं ने असलहों से जमकर हवाई फायरिंग की ।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार युवा नारेबाजी करते हुए भांवत चौराहे पर पहुंचे। भांवत चौराहे पर भी तलवारों का प्रदर्शन करने के बाद गोलियां दागी गईं। बाइक सवारों द्वारा की गई फायरिंग से बाजार में एक बारगी तो दहशत फैल गई। दुकानदार सहम गए। हैरत की बात यह है कि ईशन नदी पुल तथा भांवत चौराहे की पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको रोकने तक की कोशिश नहीं की। मामले में सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग किए जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर फायरिंग हुई है तो फायरिंग करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं आयोजित सभा में राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि जो समाज संगठित नहीं है। वह यह बातें इस दौरान उन्होंने जिले में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगवाने की भी मांग की।

श्री राजपूत करणी सेना द्वारा बिछिया रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई सभा में उन्होंने कहा 18 प्रदेशों में श्री राजपूत करणी सेना मजबूती के साथ काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने रानी पद्मावती फिल्म पर भी चर्चा की। साथ ही बताया कि संगठन गैर राजनीतिक है। महिलाओं की भी संगठन में भागीदारी करनी होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा प्रदेश भर में संगठन का विस्तार हो रहा है। जनपद में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं। संगठन का प्रदेश में यह पहला कार्यक्रम है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेंद्र सिंह कल्याणवत ने कहा पार्टी ने समाज के लिए 11 मांगें प्रधानमंत्री से की थी जिसमें से 10 पूरी हो चुकी हैं। आरक्षण की मांग ही शेष है। इसकी लड़ाई लड़नी होगी। इससे पूर्व नेताओं ने ईशन नदी तिराहे पर महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।


जिलाध्यक्ष आशीष चौहान, दीपू चौहान, शिवम चौहान, विनीत, मनीष परिहार, अंशुल चौहान, ऋषि भदौरिया, रामलखन आदि ने तलवार देकर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के प्रदेश महामंत्री मिंटू चौहान, यतेंद्र सिंह लालू, जिलाध्यक्ष सौरभ राठौर, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ चौहान, मनेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, सौरभ चौहान, जिला प्रभारी ध्रुव चौहान, संजय टायसन, राजा बाबू, मयंक प्रताप, विक्की, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed