फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 lakh rupees have been deposited in medical college in Agra Poor patients are to be treated with this money

UP: मेडिकल कॉलेज के खाते में जमा 40 लाख... इलाज कराने को नहीं मिल रहे जरूरतमंद, जानें कौन ले सकता है लाभ?

Thu, 15 Feb 2024 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

आगरा में मेडिकल कॉलेज के खाते में 40 लाख जमा हैं। यहां इलाज कराने के लिए जरूरतमंद मरीज नहीं मिल रहे हैं। आगो पढ़ें और जानें कि कौन इसका लाभ ले सकता है ?

विज्ञापन
40 lakh rupees have been deposited in medical college in Agra Poor patients are to be treated with this money
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कैंसर, किडनी, लिवर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज को 50 लाख रुपये मिले हैं। इसमें से आठ महीने में 10 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं। अब भी खाते में 40 लाख रुपये जमा हैं। एसएन कॉलेज को गरीब मरीज नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


शासन से मिले बजट में गरीब मरीजों को कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय रोग का निशुल्क उपचार, जांच और ऑपरेशन की सुविधा देनी है। इसमें 35 हजार रुपये तक सालाना आय, बीपीएल कार्डधारक, 3.5 एकड़ से कम खेती वाले किसान लाभ पा सकते हैं। प्रचार-प्रसार न करने की वजह से 20 फीसदी बजट ही उपयोग हो पाया है। बजट मार्च माह तक ही है, बचा हुआ लैप्स हो जाएगा।

विज्ञापन

गंभीर रोगों के 250 से अधिक मरीज रोज

एसएन में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू होने से हृदय, कैंसर, किडनी, लिवर रोग के रोजाना 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अधिकांश जरूरतमंद मरीज हैं। वह इलाज निशुल्क कराने के लिए कार्यालयों में भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों में लगाए जाएं पोस्टर

सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन का कहना है कि एसएन में अधिकांश गरीब मरीज आते हैं। इस योजना के लिए ओपीडी, विभाग में पोस्टर लगाए जाएं, जिससे जरूरतमंद मरीज इसका लाभ ले सके।

एसआईसी कार्यालय में करें संपर्क

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि असाध्य रोगों के लिए 50 लाख में से अभी 40 लाख बचे हैं। पात्र मरीज एसआईसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ओपीडी, विभागों में योजना के बारे में पोस्टर भी चस्पा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed